छत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

सुशासन तिहार में भाजपा जिला मंत्री कमला राठिया को सम्मान नहीं मिलने पर चर्चा तेज, बाकारुमा ग्राम पंचायत का मामला सुर्खियों में

धर्मजयगढ़  सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बाकारुमा ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री कमला राठिया को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच कमला राठिया की उपेक्षा किए जाने की बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, कार्यक्रम में मंचीय व्यवस्था और प्रोटोकॉल के दौरान जिला मंत्री कमला राठिया को वह महत्व नहीं मिला, जिसकी अपेक्षा एक वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में की जा रही थी। इस घटनाक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी भी देखने को मिली, वहीं कई लोगों ने इसे संगठनात्मक समन्वय की कमी से जोड़कर देखा है।

हालांकि, मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम में भाजपा की जिला मंत्री के साथ हुए व्यवहार को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button