क्राइमछत्तीसगढ़
Trending

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 6 गौवंश मुक्त कर एक तस्कर को भेजा जेल

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन क्यारी चौकी क्षेत्र से 6 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सूरज भगत (35 वर्ष), निवासी ग्राम बछरांव, थाना नारायणपुर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को 27 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम झरगांव छाता टांगर के जंगल मार्ग से गौवंशों को मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहा है। सूचना पर चौकी सोन क्यारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी गौवंशों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सभी 6 गौवंशों को बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सन्ना थाना क्षेत्र के दो संदिग्ध व्यक्तियों के कहने पर गौवंशों को ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक नरेंद्र यादव और विमल मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर लगातार नजर रखे हुए है और इस तरह के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button