
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश में पर्यटन विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से चित्रकूट जलप्रपत सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं और विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और धार्मिक स्थलों को देशभर में बेहतर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।