रायगढ़ जिले के क्षेत्र में हाईवा वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बिंजकोट निवासी खगेश्वर राठिया अपने बेटे भवन लाल राठिया के साथ मोटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम छोटे जामपाली मेन रोड पर हाईवा क्रमांक CG13 BB 6816 के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन मोड़ते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में भवन लाल राठिया का दाहिना पैर हाईवा के चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल युवक को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद घुटने के नीचे से पैर काटना पड़ा। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिता खगेश्वर राठिया को चोट नहीं आई।
इलाज के बाद 7 मई 2026 को पीड़ित पक्ष ने छाल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में आरोपी चालक का नाम अज्ञात बताया गया है, लेकिन वाहन नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
