छत्तीसगढ़न्यूजराजनीति

सीतापुर विधायक घोघरा जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल, सुशासन तिहार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बतौली क्षेत्र के ग्राम घोघरा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सीतापुर विधायक शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विधायक ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

शिविर के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं, जिन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button