न्यूजरायगढ़
Trending

बड़ी खबर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, लैलूंगा थाना में FIR दर्ज

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। ग्राम भेडीमुडा निवासी अंकित भगत की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR क्रमांक 0154/26 दर्ज किया है। घटना 9 मई 2026 दोपहर करीब 12 बजे ग्राम रामपुर रोड किनारे हुई, जहां ट्रैक्टर क्रमांक CG-14-ME-0211 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्टर चालक महादेव भगत खेत जोताई कर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर में अलेश भगत भी सवार था। बताया गया कि चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से अलेश भगत और चालक महादेव भगत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बृज किसोटरे गिरी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button