क्राइमन्यूज
Trending

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात: आम की ट्रे में छिपाकर ले जा रहे 207 किलो गांजा जब्त, 1.13 करोड़ की जप्ती

जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कांसाबेल थाना क्षेत्र की चौकी दोकड़ा में 207 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपये की जप्ती की है। आरोपी आम की ट्रे के नीचे गांजा छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम देवरी और खुटेरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप UP-70-RT-6633 का पीछा किया और बहाल जोर के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में 23 प्लास्टिक कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 207 पैकेटों में 207 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 24 लाख 55 हजार 550 रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button