क्राइमन्यूज

लैलूंगा के बुधवारी बाजार में मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपये की चोरी

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बुधवारी बाजार स्थित यादव होटल के पास मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जबकि रिपोर्ट 19 अप्रैल 2026 को दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी धोबाई प्रसाद सिदार (71 वर्ष) निवासी भुईंयापानी सिरकीनारा ने बताया कि वह अपेक्स बैंक लैलूंगा से 40 हजार रुपये निकालकर अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह बुधवारी बाजार में यादव होटल के पास रुका और नाश्ता करने होटल के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो डिक्की का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे नगद 40 हजार रुपये गायब थे।

पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button