क्राइमन्यूज
Trending

#Raigarh #Dharamjaigarh #RaigarhPolice #ChhattisgarhNews #MobileShopTheft

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी शांतनु पाल की दुकान का ताला तोड़कर नगदी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है। मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोरों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ के आधार पर कविता सिंह राजपूत निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ को भी हिरासत में लिया गया। महिला ने पूछताछ में दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने महिला के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया, जबकि दोनों बालकों से 2-2 हजार रुपये और चोरी के मोबाइल जब्त किए गए।

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने महिला आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ और दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button