
रायपुर, 11 मई 2026। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में शामिल होने के लिए भोरमदेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। भोरमदेव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।