छत्तीसगढ़न्यूज
Trending

रायपुर: श्रमिकों के बच्चों को डॉक्टर बनने का मौका, ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

रायपुर। संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG 2026 मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर अब 21 जून 2026 कर दी गई है।

श्रमायुक्त कार्यालय के अनुसार पात्र विद्यार्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि के छात्र भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें। विभाग ने सभी श्रमिक परिवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए ESIC ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी ESIC शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। श्रम विभाग ने कहा है कि इच्छुक छात्र अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस विशेष अवसर का लाभ जरूर उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button