क्राइमन्यूजरायगढ़
Trending

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गेरवानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूंजीपथरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक बर्तन दुकान में दबिश देकर मोबाइल फोन के जरिए संचालित हो रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया। मौके से नकदी 18,400 रुपये और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल मोबाइल फोन एवं बारकोड भुगतान प्रणाली के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी फरार आरोपी रामफल अग्रवाल तक नगद और डिजिटल माध्यम से पहुंचाई जाती थी। थाना पूंजीपथरा में दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि डिजिटल प्लेटफॉर्म या मोबाइल एप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करने वालों तथा उनसे जुड़े सभी लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी ऐसे मामलों की सूचना देकर अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button