छत्तीसगढ़न्यूजराजनीति
Trending

समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली-लटोरी सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

रायपुर, 10 मई 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली-लटोरी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के भी निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button