क्राइमन्यूज
Trending

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और 3 साल तक शोषण, सरगुजा में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र में युवती के दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में पीड़िता की पहचान फेसबुक के माध्यम से विक्रम सिंह से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और आरोपी ने शादी का वादा कर युवती को अपने साथ ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी ने वर्ष 2026 में पीड़िता से बातचीत बंद कर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 06 मई 2026 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 69 और 88 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

बतौली पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (22 वर्ष) निवासी गहिला (गौटियापारा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक सेंगर, एएसआई संजय गुप्ता सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button