छत्तीसगढ़न्यूजराजनीति

जिले को 166 करोड़ की सौगात: 56 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी पक्की सड़क, 55 सड़कें और 12 पुल-पुलिया का भूमिपूजन

कबीरधाम जिले को 166 करोड़ रुपये की लागत से 55 बारहमासी सड़कों और 12 वृहत पुल-पुलिया निर्माण की बड़ी सौगात दी। जशपुर के रणजीता स्टेडियम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) और पीएम जनमन योजना के तहत इन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना से जिले के 56 गांवों तक पहली बार पक्की सड़क पहुंचेगी और वनांचल क्षेत्र में 121.76 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछेगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव मजबूत सड़क व्यवस्था होती है। गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है। उन्होंने द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को याद करते हुए कहा कि गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ना देश के समग्र विकास के लिए जरूरी है और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सरकार वनांचल क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 774 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी कुल लंबाई 2427 किलोमीटर है, जिसमें कबीरधाम की 55 सड़कें और 12 पुल-पुलिया शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों, छात्रों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button