न्यूज

समय से पहले बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र, एक दिन का मानदेय कटेगा

रायगढ़,कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, ताकि निर्धारित समय पर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर, बंगाली कॉलोनी, बोईरदादर क्रमांक-3 तथा बाघ तालाब समय से पूर्व बंद पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के विरुद्ध एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के तहत सुभाष नगर की कार्यकर्ता लक्ष्मी सिंह एवं सहायिका सावित्री साहा, बोईरदादर क्रमांक-3 की कार्यकर्ता कुन्ती मालाकार एवं सहायिका उत्तरा यादव तथा बाघ तालाब की कार्यकर्ता नीलिमा सिंह एवं सहायिका अंजनी सिंह ठाकुर का मानदेय काटा जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अनिवार्य है। केन्द्रों का बंद पाया जाना कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। संबंधित परियोजना अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button