क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज
Trending

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दैहिक शोषण, शादी से इंकार करते ही आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर लगातार पांच वर्षों तक दैहिक और मानसिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़िता ने 29 अप्रैल 2026 को थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का रामकरण सिंह उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 28 अप्रैल को बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और किसी दूसरी युवती से विवाह करने की बात कही, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से आहत हुई। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 101/2026 में धारा 376, 313 भा.द.वि. एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान दरिमा पुलिस टीम ने आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जमगवां को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button