न्यूजरायगढ़
Trending

रायगढ़ में आज से डोर-टू-डोर जनगणना शुरू, हर घर पहुंचेगी टीम; आयुक्त ने कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में एक मई से शुरू होने वाले डोर-टू-डोर जनगणना अभियान को लेकर निगम आयुक्त ने सहायक कर निरीक्षकों और लगभग 50 सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आयुक्त ने जनगणना ब्लॉक निर्धारण, घर-घर नंबरिंग और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, गंभीरता तथा समयबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही घर-घर जाकर सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय जानकारी एकत्रित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में आयुक्त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। निगम प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, सतत मॉनिटरिंग और दैनिक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button