न्यूजरायगढ़
Trending

लोढ़ाझर चौक के पास तेज रफ्तार टोचन वैन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

रायगढ़ जिले के क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने टोचन वैन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक संजय कुमार केंवट निवासी बरदुली थाना जैजैपुर जिला सक्ती 22 अप्रैल की शाम अपनी मोटरसाइकिल से लोढ़ाझर चौक एनएच रोड से खरसिया की ओर जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रायगढ़ की ओर से आ रही टोचन वैन क्रमांक OD-15 AE-0703 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मर्ग जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button