छत्तीसगढ़राजनीति

पत्थलगांव विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी के रूप में किसान विंग जिला अध्यक्ष कैलाश पोर्टे उर्फ मुन्ना भाई एमबीबीएस के नाम पर लगी मुहर

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारकट्टा में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

बैठक में सर्वसम्मति से किसान विंग के जिला अध्यक्ष कैलाश पोर्टे उर्फ मुन्ना भाई एमबीबीएस को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का विधायक प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि वे पूर्व में ग्राम पंचायत खारकट्टा से दो बार सरपंच रह चुके हैं तथा कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी क्षेत्र की सेवा दे चुके हैं। उनके जनसंपर्क, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प लिया। सभी ने संगठन विस्तार, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से जनता के बीच उठाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि कैलाश पोर्टे उर्फ मुन्ना भाई एमबीबीएस के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के बीच पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button