छत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

मुख्यमंत्री की रेल परियोजना संबंधी पोस्ट पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग को लेकर युवा भाजपा नेता मनीष कुमार राठिया ने रैरूमा चौकी में दी शिकायत

रायगढ़ जिले के रैरूमा चौकी में युवा भाजपा नेता मनीष कुमार राठिया ने मुख्यमंत्री से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 14 जून 2026 को दोपहर 3:57 बजे धर्मजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को लेकर प्रकाशित खबर, जिसमें केंद्र सरकार की अधिसूचना के माध्यम से क्षेत्र के विकास के नए युग में प्रवेश करने तथा छत्तीसगढ़ के रेल मानचित्र पर ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख किया गया था, उसे जशपुर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा किया गया। आरोप है कि “अपना लाइफ सीजी” ग्रुप से जुड़े मोबाइल नंबर 9265247413 द्वारा उक्त खबर में मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कथित रूप से अशब्द एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

युवा भाजपा नेता मनीष कुमार राठिया ने अपनी शिकायत में पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर एवं सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। रैरूमा चौकी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले को जांच में ले लिया है और कहा है कि उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button