क्राइमन्यूजरायगढ़
Trending

कुंजारा शासकीय भूमि निर्माण विवाद: शिकायत के बाद युवक से मारपीट, सरपंच पति समेत अन्य पर FIR दर्ज

लैलूंगा थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्राम कुंजारा निवासी जनेश्वर महतो की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पति दिलकुमार भगत व अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। FIR के अनुसार शिकायतकर्ता ने कलेक्टर रायगढ़ को गांव की शासकीय भूमि पर कथित अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण की शिकायत दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 6 मई 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच लैलूंगा वन विभाग बाउंड्री क्षेत्र के भीतर आरोपियों ने एक राय होकर जनेश्वर महतो के साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्के से मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना को वहां मौजूद लोगों द्वारा देखे जाने का भी उल्लेख FIR में किया गया है।

लैलूंगा पुलिस ने मामले में BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेश दर्शन को सौंपी गई है। शासकीय भूमि पर निर्माण और मारपीट के आरोपों को लेकर अब स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button