
जिले के में बुद्ध पूर्णिमा समारोह और भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध और की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान डोंगरगढ़ शहर के लिए कुल 5 करोड़ 20 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भगवान ने समाज को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी, किसानों के बोनस और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेजी से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के विकास के लिए अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में ने बताया कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में 39 करोड़ रुपये से वाईस एंड ब्रिज, 12.5 करोड़ रुपये से अमृत स्टेशन और प्रसाद योजना के तहत 43 करोड़ रुपये से पर्यटन सुविधाओं का विकास किया गया है। वहीं 180 करोड़ रुपये की लागत से राजनांदगांव-डोंगरगढ़-गोंदिया फोरलेन सड़क का निर्माण भी कराया गया है। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।