रायगढ़ जिले के थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के एक पुराने मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने करीब एक साल बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला FIR क्रमांक 0143/26 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 05 मई 2025 को के पास लैलूंगा रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में करवारजोर डोंगरीपारा निवासी विजय तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को भी चोटें आई थीं। हादसे के बाद उन्हें पहले लैलूंगा, फिर रायगढ़ और बाद में रायपुर रेफर किया गया था।
इलाज के दौरान विजय तिर्की की मौत हो गई। अस्पताल से मिली मर्ग सूचना और जांच के बाद पुलिस ने अब अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
