न्यूजरायगढ़
Trending

कुंजारा में सरकारी जंगल भूमि पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर कार्यालय ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, जांच पर टिकी निगाहें

लैलूंगा के ग्राम पंचायत कुंजारा में शासकीय बड़े झाड़ जंगल मद की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जनेश्वर महतो ने आरोप लगाया है कि सरपंच पति दिलकुमार भगत समेत अन्य लोगों द्वारा बिना अनुमति कॉम्प्लेक्स निर्माण की आड़ में जबरन निर्माण कार्य और कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद मामला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत आवेदन और दस्तावेजों की प्रतियां जांच के लिए भेजी गई हैं, जिनके आधार पर त्वरित जांच कर प्रतिवेदन भेजा जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराई जाए। अब नजर इस बात पर है कि सरकारी भूमि पर कब्जे और निर्माण के आरोपों में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button