न्यूजरायगढ़
Trending

रायगढ़ के चक्रधरनगर से 16 वर्षीय किशोरी लापता

रायगढ़ जिले के क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बिनोबानगर बैक कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है, जहां से किशोरी अचानक घर से बिना बताए चली गई।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार किशोरी 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब किशोरी की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button