बलरामपुर जिले के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है, जहां वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के परिसार-डुग्गर क्षेत्र में आरोपियों ने ‘चिड़िया रंग प्यारी’ प्रजाति के तीन पक्षियों और एक गिलहरी का शिकार किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त हथियार और बारूद भी जब्त किए गए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
इस मामले में वन विभाग ने की धारा 2(16), 9, 39, 50 और 51 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना 18 अप्रैल 2026 को दर्ज हुई थी, जिसके बाद वन अमले ने तेजी दिखाते हुए 19 अप्रैल 2026 को सभी 5 आरोपियों को पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय के निर्देश पर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
