न्यूजरायगढ़

128 मोबाइल रिकवर कर लौटाई मुस्कान, 25.60 लाख की संपत्ति स्वामियों को सौंपकर रायगढ़ पुलिस ने रचा रिकॉर्ड

रायगढ़, 19 अप्रैल 2026। साइबर अपराधों पर नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी , एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी और साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक की मौजूदगी में 128 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बताई गई है, जिसमें वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग और मोटोरोला जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं।

CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना टीम ने इन मोबाइलों को ट्रैक किया, जो बिहार, कोलकाता सहित कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल व खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही सिम ब्लॉक कर दी जाती है और टेलीकॉम कंपनियों की मदद से मोबाइल की गतिविधि पर नजर रखकर पुलिस उन्हें रिकवर करती है। पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में की गई।

कार्यक्रम में मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो उठे, जिन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि गुम मोबाइल का उपयोग करना अपराध है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें और यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे नजदीकी थाना में जमा करें, ताकि समय पर ट्रैकिंग कर वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button