छत्तीसगढ़न्यूजराजनीति

रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

रायपुर, 18 अप्रैल 2026। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 17 एवं 18 अप्रैल को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चिंतन शिविर में देशभर के राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। राज्य को योजना के प्रभावी संचालन, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शी क्लेम प्रबंधन प्रणाली के लिए “Best Performing Large State” श्रेणी में सम्मानित किया गया।

इन पुरस्कारों में “हाई ट्रिगर एफिकेसी” और “टाइमली प्रोसेसिंग ऑफ सस्पेसियस क्लेम्स” शामिल हैं। राज्य ने उन्नत आईटी आधारित मॉनिटरिंग, मजबूत ऑडिट व्यवस्था और ट्रिगर-आधारित निगरानी प्रणाली के जरिए संदिग्ध क्लेम की पहचान और उनके त्वरित निपटान में उल्लेखनीय दक्षता दिखाई है। इससे क्लेम प्रोसेसिंग की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और अनावश्यक विलंब में कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और निरंतर सुधार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से राज्य के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button