न्यूज

धर्मकांटा में ट्रेलर पलटने से नुकसान, चालक पर केस दर्ज

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के लापरवाहीपूर्वक संचालन से धर्मकांटा क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। घटना 1 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 1:10 बजे ग्राम छोटे हरदी स्थित अंशू ट्रेडर्स के परिसर में हुई, जहां वजन कराने पहुंचे ट्रेलर क्रमांक CG13BG6059 को चालक ने असावधानी से चलाते हुए धर्मकांटा पर ही पलट दिया।

इस मामले में प्रार्थी जितेन्द्र बंसल की शिकायत पर पुसौर थाना में FIR क्रमांक 0097/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। FIR के अनुसार, चालक की लापरवाही से धर्मकांटा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक इस हादसे में धर्मकांटा को लगभग 4 से 5 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक व मालिक की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button