न्यूज

छत्तीसगढ़ में राहत: रद्द 14 ट्रेनें बहाल, 7 अप्रैल तक फिर चलेंगी गाड़ियां

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पहले रद्द की गई 14 ट्रेनों का परिचालन अब बहाल किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

इन ट्रेनों के फिर से चलने से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया रूट के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बहाल की गई ट्रेनों में रायगढ़-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-गेवरारोड और कोरबा-बिलासपुर रूट की मेमू व पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं, जो 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में संचालित होंगी। इसके अलावा गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेनें भी 4 से 7 अप्रैल के बीच फिर से पटरी पर लौटेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि NTES या हेल्पलाइन 139 से जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रैक मेंटेनेंस और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था, जिन्हें अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button