न्यूज
राज्यपाल रमेन डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 24 जनवरी 2026। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।
भेंट के दौरान पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने रायपुर शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों और भावी योजनाओं से भी अवगत कराया।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शांति एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
