क्राइमन्यूज

जशपुर पुलिस ऑपरेशन शंखनाद: 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जशपुर, 06 अक्टूबर 2025:
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली। पुलिस ने चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पहला प्रकरण:दिनांक 05.10.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गम्हरिया में पिकअप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 में तीन नग गौ वंशों को झारखंड ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहन रोका और उसमें बैठे इमरान मोहम्मद (23) और अयान अहमद (21) को हिरासत में लिया। पिकअप में पीछे से ढके त्रिपाल को हटाकर देखा गया तो तीन गौ वंश रस्सी में बंधे मिले। तस्करी में प्रयुक्त वाहन और गौ वंश पुलिस ने सुरक्षित बरामद किए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गौ वंश एक व्यक्ति से खरीदे जाने और झारखंड ले जाने की बात स्वीकार की।

दूसरा प्रकरण:दिनांक 05-06.10.2025 की दरम्यानी रात्रि, मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-PE-1923 में आठ नग गौ वंश बेरहमी से भरे गए हैं और झारखंड ले जाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्राम गम्हरिया के धान मंडी के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। वाहन में बैठे सरवर खान (27) और सरफु खान (22) को हिरासत में लिया। तलाशी में सभी आठ गौ वंश बरामद किए गए और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया गया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई:दोनों प्रकरणों में आरोपी तस्करों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपी तस्करों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। मामले में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत और अन्य पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 11 नग गौ वंशों को तस्करों से सुरक्षित बरामद किया गया है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा और गौ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button