धरमजयगढ़ रोड सतसंग मंदिर के सामने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रायपुर में हुई मौत
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सतसंग मंदिर के सामने हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाबूलाल ढाली की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे बाबूलाल अपनी मोटरसाइकिल CG 13 K 8560 से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल CG 13 AZ 4193 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को धर्मजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के संकल्प सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 21 नवंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को मर्ग सूचना भेजे जाने के बाद मामले की विधिवत जांच शुरू की गई।
मर्ग पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुदो भगत द्वारा की जा रही है!
