न्यूज

मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

रायगढ़, 26 जनवरी 2026/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में आज 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली।

मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना (महिला एवं पुरुष), एनसीसी कैडेट एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियों द्वारा अनुशासित और भव्य मार्च पास्ट किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, वहीं विभिन्न विभागों की झांकियों ने समारोह को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button