न्यूज

लैलूंगा थाना में थाना प्रभारी गिरधारी साव ने किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस मनाया गया

लैलूंगा थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी गिरधारी साव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में थाना स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी गिरधारी साव ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद आपसी सद्भाव, अनुशासन और देशभक्ति से गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button