क्राइमन्यूजरायगढ़

धर्मजयगढ़ में रेलवे लाइन से 80 हजार की चोरी: रात में उखाड़ ले गए केबल-वायर, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने रेलवे लाइन से कीमती सामग्री पार कर दी। घटना 29 मार्च 2026 की देर रात 1 से 2 बजे के बीच ग्राम गेरसा से आमापाली के बीच खंभा नंबर 62 से 65 किलोमीटर के दायरे में हुई, जहां रेलवे के महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए गए।
मामले में शिकायतकर्ता सुखदेव राम राठिया, जो रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात गार्ड हैं, ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर केटनरी वायर, कॉन्टेक्ट वायर, स्प्लाइस, जम्पर वायर, कॉपर ड्रॉपर वायर, पीजी क्लैम्प और अन्य फिटिंग सामग्री गायब मिली। चोरी गए इन सामानों की कुल कीमत 80,000 रुपये आंकी गई है, जिससे रेलवे कार्य प्रभावित होने की आशंका है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर लिखित शिकायत दी गई।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की विवेचना सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा को सौंपी गई है, जबकि अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button