
रायपुर, 19 अप्रैल 2026। के नेतृत्व में प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले सहित राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए व्यापक योजना लागू की जा रही है, जिससे लंबे समय से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले के 133 गांवों, नगरों और टोला-मुहल्लों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। इससे किसानों, छात्रों और लघु व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।
इसके साथ ही जिले में विद्युत अधोसंरचना के विस्तार के तहत उच्च स्तरीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी उपकेंद्र, विभिन्न स्थानों पर नए 33/11 केवी सब-स्टेशन तथा फरसाबहार और झिक्की बगीचा में 132/33 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन योजनाओं के लागू होने से बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, ट्रिपिंग में कमी और औद्योगिक व कृषि गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।