छत्तीसगढ़न्यूजरायगढ़

ग्राम पंचायत मुडागांव में स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्यों में लाखों का खेल, घोटाले के आरोप, जांच की मांग तेज

ग्राम पंचायत मुडागांव में कराए गए कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए आंकड़ों के अनुसार केवल स्ट्रीट लाइट के नाम पर ही कुल 6,55,000 रुपये खर्च दिखाए गए हैं। अलग-अलग प्रस्तावों के माध्यम से 19 जुलाई और 25 जुलाई 2025 सहित विभिन्न तिथियों में बार-बार राशि स्वीकृत कर खर्च दर्शाया गया है, जिसमें 99,000, 88,000, 66,000 और 49,500 जैसी रकम बार-बार दिखाई गई है। इससे एक ही प्रकार के कार्य में बार-बार भुगतान कर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा अन्य कार्यों में भी भारी खर्च दर्शाया गया है, जिसमें नहानी घर निर्माण के लिए 86,000 रुपये निकल गए हैं वर्तमान में ग्राम पंचायत में नहानी रूम मौजूद ही नहीं है , हैंडपंप मरम्मत के लिए 1,57,500 रुपये तथा बोर खनन के दो कार्यों में कुल 2,44,200 रुपये खर्च दिखाया गया है। इस तरह अन्य कार्यों में कुल 4,87,700 रुपये का भुगतान सामने आया है। स्ट्रीट लाइट और अन्य कार्यों को मिलाकर कुल राशि 11,42,700 रुपये तक पहुंच रही है, जो एक छोटी ग्राम पंचायत के हिसाब से काफी बड़ी रकम मानी जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर न तो स्ट्रीट लाइट सही ढंग से लगी हैं और न ही अन्य कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं। एक ही तरह के काम को बार-बार दिखाकर राशि निकाले जाने की बात भी सामने आ रही है। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों से पारदर्शिता के साथ पूरे खर्च का सत्यापन कराने की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button