न्यूजरायगढ़

एसएसपी रायगढ़ की क्राइम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक सुधार और कम्युनिटी पुलिसिंग पर सख्त निर्देश

रायगढ़, 18 अप्रैल 2026 — द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण, लंबित प्रकरणों में तेजी, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और सभी बिंदुओं पर सख्ती से अमल सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए 20 से अधिक लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन पोर्टल, नेटग्रिड, मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालयीन प्रक्रियाओं के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए जवाबदेही तय की गई। जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और संगठित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, साथ ही ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी और संपत्ति अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए हर माह जनजागरूकता अभियान चलाने, गांव-गांव चौपाल लगाने और बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कार्य तेज करने और ब्रीथ एनालाइजर व सड़क इंजीनियरिंग के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश और मुस्कान की समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर चक्रधरनगर और कोतवाली थाना को प्रोत्साहित किया गया, वहीं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button