न्यूज

खरसिया में मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट और जान से मारने की धमकी

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में भगत मेडिकोज के संचालक विनोद अग्रवाल के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 06 अप्रैल 2026 की रात करीब 7:30 बजे की बताई गई है, जब आरोपी राजू उपाध्याय दुकान में घुसकर पैसे की मांग करने लगा और मना करने पर विवाद शुरू हो गया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने शराब के लिए 500 रुपये की मांग की, इनकार करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान दुकान में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 119(1), 296, 332(c) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button