न्यूज

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर में थाना गांधीनगर पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च 2026 की शाम करमहा थाना कोतवाली निवासी कुलदीप रवि उसके घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ किया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/26 के तहत धारा 331(6), 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता का कथन दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप रवि (उम्र 40 वर्ष), निवासी करमहा थाना कोतवाली अंबिकापुर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई में थाना गांधीनगर के उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक सरस्वती, प्रिया रानी, आरक्षक राहुल सिंह एवं सैनिक अनिल साहू की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button