न्यूज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने 03 अप्रैल 2026 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त 2023 से 20 फरवरी 2026 के बीच आरोपी महेश कुमार गुप्ता ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रार्थिया का कथन दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी महेश कुमार गुप्ता (उम्र 30 वर्ष), निवासी छिछोर उमरिया रायगढ़, हाल मुकाम साईं मंदिर गली गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) तुल सिंह पट्टावी के मार्गदर्शन में किया गया। थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, महिला आरक्षक सरस्वती, प्रिया रानी एवं आरक्षक जानकी राजवाड़े की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button