न्यूज

घर में ताला तोड़कर चोरी, ₹26,000 नकद व सामान पार

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढागांव (चौकी रैरूमाखुर्द) में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे से 10 बजे के बीच की है, जब मकान मालिक घर में ताला लगाकर नए निर्माणाधीन मकान में काम करने चला गया था और परिवार के सदस्य महुआ बीनने गए थे।

पीड़ित के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से ₹20,000 नकद (₹100 के दो बंडल) और ₹5,000 (₹500 के 10 नोट) सहित कुल ₹25,000 गायब मिले। इसके अलावा घर से 5 नग कांसे की थालियां भी चोरी हो गईं, जिनकी कुल कीमत मिलाकर चोरी की राशि ₹26,000 आंकी गई है।

मामले में भजेराम राठिया की रिपोर्ट पर धर्मजयगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 0083/26 धारा 305(a) एवं 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button