न्यूज

बिना नंबर ट्रैक्टर की टक्कर से नाबालिग घायल, हादसे के चलते छूटी 11वीं की परीक्षा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है, जहां बिना नंबर के नीले रंग के ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना 19 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम औराईमुड़ा चौक के आगे लैलूंगा रोड पर हुई। मामले में प्रार्थी डोलामणी साहू की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 184 तथा बीएनएस की धारा 125(a) और 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रार्थी अपने छोटे भाई योगेश साहू के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। पीछे बैठा भाई साइकिल पकड़े हुए था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में योगेश साहू को घुटने, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल और साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायल को पहले सीएचसी घरघोड़ा में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायगढ़ रेफर किया गया। इलाज के चलते वह अपनी 11वीं की परीक्षा भी नहीं दे सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button