न्यूज

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा चम्पा गांव में राजेन्द्र गुप्ता के घर के सामने मेन रोड पर हुआ, जहां मोटरसाइकिल सवार कैलाश भगत और पीछे बैठे उमेश्वर भगत धान लेकर जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश्वर भगत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक कैलाश भगत को भी चोटें आईं। घायल उमेश्वर को पहले चम्पा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सन्ना पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 106(1), 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button