घरघोड़ा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल 2026 को सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बायपास चेक पोस्ट के पास एक ट्रेलर वाहन ने दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता भोला कुमार सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रेलर (NL 01 AE 4755) के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रार्थी के अनुसार, वह तमनार स्थित माइंस से कोयला खाली कर वापस लोडिंग के लिए जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे घरघोड़ा बायपास चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा, हालांकि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता अपने साथी के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
