न्यूज

बकरी ने खाया टमाटर, विवाद में टांगी से हमला—हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के चौकी केदमा क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बकरी द्वारा टमाटर की फसल खा जाने की बात को लेकर आरोपी ने दिलेश्वर रजक पर टांगी से हमला कर दिया। घटना 16 फरवरी 2026 की है, जब दिलेश्वर रजक बकरी चराने गया था और बकरी पड़ोसी के आंगन में घुस गई। इसी बात से नाराज होकर शोभनाथ ने गाली-गलौज करते हुए पीछे से टांगी से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल को पहले उदयपुर अस्पताल और फिर अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी केदमा थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 32/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण किया। सीटी स्कैन और अन्य रिपोर्ट में चोट को गंभीर और जानलेवा बताया गया, जिसके आधार पर धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी शोभनाथ (53 वर्ष), निवासी पेंडरखी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम द्वारा की गई, और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button