न्यूज

ग्राम बरगढ़ (NH-49) खरसिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरगढ़ (NH-49) में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर क्रमांक 0144/26 के अनुसार यह घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब अज्ञात वाहन चालक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

मामले में सूचना सिविल अस्पताल खरसिया से प्राप्त हुई, जहां 112 स्टाफ द्वारा घायल महिला को लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तहरीर और मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतका की पहचान अज्ञात बताई गई है।

खरसिया पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button