न्यूज

दनौट कया-कमतरा सड़क उन्नयन के लिए 18.72 करोड़ मंजूर, 13.4 किमी सड़क और 60 मीटर पुल बनेगा

रायपुर, 31 मार्च 2026। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में दनौट कया-कमतरा मार्ग के उन्नयन के लिए 18 करोड़ 71 लाख 96 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस राशि से 13.4 किलोमीटर सड़क का उन्नयन किया जाएगा और 60 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को स्वीकृति पत्र जारी किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता और संपूर्ण कार्य की निगरानी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्धारित समय-सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने और निर्माण कार्य में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण एजेंसी को अनुबंधित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है, जबकि समय-सीमा में अनावश्यक वृद्धि नहीं करने और केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही विस्तार देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button